अशोक कुमार रॉय का संदेश

Mr. Ashok Kumar Roy

 

आज जी आई सी री की वेबसाईट को एक नए रूप में आप के सामने प्रस्तुत करते हुए मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। आज इन्टरनेट के युग में वेबसाइट्स न केवल जानकारी और ज्ञान का साधन बन गयी है अपितु व्यवसायिक संबंधों को और प्रगाड़ बनाने और उपभोक्ताओं के साथ संबंधों को और मज़बूत बनाने में भी सहयोग मिलता है। इसके साथ ही वेबसाइट्स आम नागरिकों को हमारी गतिविधियों के बारे में अपना मत व्यक्त करने का भी एक जरिया है ।

जी आई सी री की वेब्साईट अपने नए स्वरुप में अधिक सुविधाजनक, साफ़ सुथरी , आकर्षक और उपयोगकर्ताओं के लिए काफी सरल बन गयी है। अब अपने गंतव्य प्रष्ठ तक पहुँचने के लिए कम से कम बटनों का उपयोग करना होगा। .

नए रूप में हमारी वेब्साइट अलग अलग उपयोगकर्ताओं के लिए सभी विकल्पों से लैस है। अलग अलग ब्ब्राउसरों के लिए सक्षम जी आई सी की नयी वेब् साइट पर अब कमज़ोर दृष्टि वाले लोगों के लिए श्रवण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है .

साथ ही वेब साईट पर जी आई सी री परिवार के लिए इंट्रानेट सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। इस से सभी अधिकारियों और कर्मचारिओं को व्यवसायिक दस्तावेजों और सूचना के आदान प्रदान में भी आसानी होगी।.

जैसा की आप सब को ज्ञात है हाल ही में हमने ई थ्रू सुविधा का उपयोग करने वाले ब्रोकरों की संख्या में वृद्धि की है। ई थ्रू को भी वेब साईट पर उपलब्ध कराने की योजना है। इस दिशा में कार्य प्रगति पर है। ,

हमारा प्रयास रहेगा की जी आई सी री की वेब साईट तकनीकी तौर पर अत्याधुनिक वेब साईट हो और विश्व के पुनार्बीमाकर्ताओ के समुदाय में अपनी एक अलग पहचान बना सके। इसके बावजूद हर चीज़ में सुधार की गुंजाइश रहती है और इसके लिए मैं आपके सुझाव आमंत्रित करता हूँ।

साथ ही मै संचार और सूचना प्रोद्योगिकी विभागों का विशेष उल्लेख एवं प्रशंसा करना चाहूँगा जिन्होंने निगम की वेब साईट को नया स्वरुप देने में अथक योगदान किया .

आशा करता हूँ की नए स्वरुप में वेबसाईट का भ्रमण आपको अच्छा लगेगा।

 

अशोक कुमार रॉय

सी एम् डी

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: 24/11/2012
आगंतुकों : 23614794

सी एम् डी का संदेश

संदेश पढ़ें
 

9th rank

Ranked 9thLargest Global Reinsurer Group(Non-IFRS 17 Reporting Reinsurer- compiled by AM Best)