दूसरा अभियान
दूसरा 100 दिवस अभियान - 'सक्षम निवेशक'
KYC एवं संबंधित अद्यतन तथा शेयरधारक सहभागिता, ताकि अवैतनिक/अदावा लाभांश को निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष (IEPF) में स्थानांतरण से रोका जा सके
प्रिय शेयरधारकों,
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) के अंतर्गत निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (IEPFA) के दिनांक 27 मार्च, 2026 के संप्रेषण के अनुसार, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (निगम) ने दूसरा 100 दिवस अभियान "सक्षम निवेशक" प्रारंभ किया है, जो 1 अप्रैल, 2026 से 9 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य उन शेयरधारकों तक पहुंचना है जिनका लाभांश अवैतनिक/अदावा रह गया है तथा जिनका KYC एवं अन्य विवरण अद्यतन नहीं है।
इस पहल के अनुरूप, वे सभी शेयरधारक/सदस्य जिनका निगम के पास अवैतनिक/अदावा लाभांश है या जिनका KYC विवरण (स्थायी खाता संख्या (PAN), नमूना हस्ताक्षर, बैंक निर्देश, संपर्क जानकारी आदि) अद्यतन नहीं है, उनसे अनुरोध है कि नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:
-
भौतिक रूप में शेयर रखने वाले सदस्य: KYC अद्यतन करने के लिए फॉर्म यहां उपलब्ध हैं https://ris.kfintech.com/clientservices/isc/isrforms.aspx। विधिवत हस्ताक्षरित फॉर्म तथा KYC दस्तावेज निगम के रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट - KFin Technologies Limited (यूनिट: जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया), Selenium Tower - B, Financial District, Gachibowli, Nanakramguda, Hyderabad - 500032, Telangana पर जमा करें या ई-मेल करें: einward.ris@kfintech.com
-
डिमैट (Dematerialized) रूप में रखे गए शेयरों के लिए: अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) के साथ KYC विवरण को उनके द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अद्यतन करें।
अवैतनिक/अदावा लाभांश को शेयरधारक के बैंक खाते में तभी जमा किया जाएगा जब KYC अद्यतन हो जाएगा। निगम के पास उपलब्ध अवैतनिक/अदावा लाभांश का विवरण यहां उपलब्ध है: https://www.gicre.in/en/investors-public-disclosures/investors-en/unclaimed-dividend।
यह ध्यान दिया जाए कि जिन शेयरधारकों का अवैतनिक/अदावा लाभांश और/या शेयर पहले ही IEPFA में जमा/स्थानांतरित हो चुके हैं और वे उन्हें प्राप्त करना चाहते हैं, वे e-form IEPF-5 भरकर दावा कर सकते हैं तथा दावा प्रक्रिया के विवरण के लिए IEPF वेबसाइट – www.iepf.gov.in पर जाएं।
शेयरधारक/सदस्य किसी भी सहायता के लिए निगम के RTA से einward.ris@kfintech.com या निगम से investors.gic@gicre.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Ranked 10thLargest Global Reinsurer Group(Non-IFRS 17 Reporting Reinsurer- compiled by AM Best)






गृह-पत्रिका 'क्षितिज' - जून, 2026
गृह-पत्रिका 'क्षितिज' - मार्च, 2026
क्षितिज पत्रिका दिसंबर 2025
क्षितिज पत्रिका का सितंबर, 2025 अंक
The June, 2025 issue of Kshitij Magazine
Kshitij Magazine: March 2025 edition
Kshitij Magazine: September-December 2024 edition
क्षितिज जून, 2024 अंक
'क्षितिज' - मार्च, 2024
GIC Re – Audited Financial Results for the year ended 31st March 2024
Award 2024
Kshitij' September - December 2023 issue
क्षितिज पत्रिका जून 2023
क्षितिज मार्च,2023 अंक
'क्षितिज' - सितंबर-दिसंबर, 2022
क्षितिज, जून, 2018
क्षितिज - मार्च, 2018
ग्लोबल इन्शुरन्स रिव्यु - जनवरी 2018
क्षितिज - सितंबर-दिसंबर, 2017
क्षितिज – सितंबर-दिसंबर, 2016
एशिया इन्शुरन्स रिव्यु - आई आई एस