श्रीमती ज़ेनोबिया पालसेटिया

उप महाप्रबंधक
जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
सुरक्षा भवन, 170 जे. टी. रोड, चर्चगेट, मुंबई - 400 020

 

श्रीमती ज़ेनोबिया पालसेटिया ने मुंबई विश्वविद्यालय से बैंकिंग और बीमा को विशेष विषयों के रूप में लेकर वाणिज्य (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने इंडिया इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित लाइबिलिटी इंश्योरेंस एसोसिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।

उन्होंने 1990 में GIC Re में शामिल होकर अपने 35 वर्षों की सेवा में वित्त – व्यापार लेखा, सामान्य लेखा, कराधान (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष), केंद्रीय कोष प्रकोष्ठ, पुनर्बीमा – पूल, रेट्रोसेशन, तकनीकी – अग्नि और विविध पोर्टफोलियो, मानव संसाधन विभाग, कार्यालय सेवाएं, अंतरराष्ट्रीय संचालन, दलाल संबंध प्रबंधन और उद्यम जोखिम प्रबंधन में काम किया है।

वर्तमान में उप महाप्रबंधक के रूप में, वे निवेश खाता, कॉर्पोरेट संचार, निवेशक संबंध, दलाल संबंध प्रबंधन, क्रेडिट रेटिंग और राजभाषा विभाग का प्रभार संभाल रही हैं।

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: 30/04/2026
आगंतुकों : 24246307
 

9th rank

Ranked 9thLargest Global Reinsurer Group(Non-IFRS 17 Reporting Reinsurer- compiled by AM Best)